महासमुन्द

पुरंदर मिश्रा की जनजागरण पदयात्रा आज से
01-Nov-2022 4:00 PM
पुरंदर मिश्रा की जनजागरण  पदयात्रा आज से

महासमुंद,1 नवंबर। विगत 25 वर्षों से पुरंदर मिश्रा की अनवरत जारी जनजागरण पदयात्रा इस साल भी आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है जो कि 6 नवंबर तक बसना विधानसभा के अलग-अलग गावों तक पहुंचेगी। एक सयुंक्त विज्ञप्ति के माध्यम से इस पदयात्रा का प्रणेता पुरन्दर मिश्रा एवं पदयात्री दल के प्रमुख पियूष मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम का यह रजत जयंती वर्ष है। पद यात्रा के दौरान गावों में छोटी छोटी सभाओं का आयोजन कर नशामुक्ति, जनजागरण, वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत, व्यसन मुक्त जीवन, धर्मांतरण जैसे ज्वलन्त मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान हेतु प्रयास किये जाने के विषयों पर बात होगी। पुरंदर मिश्रा व पियूष मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से जनजागरूकता और व्यसन मुक्ति के प्रयास के दौरान विगत 25 वर्षों में लगभग 26000 लोग नशे का त्याग कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। 

 


अन्य पोस्ट