महासमुन्द

आगामी विस चुनाव को लेकर 10 घंटे तक चली भाजपा की मैराथन बैठक
29-Oct-2022 2:43 PM
आगामी विस चुनाव को लेकर 10 घंटे तक चली भाजपा की मैराथन बैठक

महासमुंद, 29 अक्टूबर। कल शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह 10 घंटे तक चली। बैठक में बसना, सरायपाली, खल्लारी व महासमुंद के सभी मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में 18 मंडल के शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक आमंत्रित थे।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय शामिल हुए। साथ ही सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सह प्रभारी अवधेश चंदेल, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा बसना प्रभारी संदीप शर्मा, सरायपाली प्रभारी कमल गर्ग, खल्लारी के प्रभारी संतोष उपाध्याय व महासमुंद प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा शामिल रहे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताने के लिए प्रेरित किया। अजय जामवाल ने कहा कि स्थानीय मुद्दे को लेकर सडक़ तक लड़ाई लड़ें। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रेम चंद्राकर ने दी।


अन्य पोस्ट