महासमुन्द

राज्योत्सव पर होगा एक दिवसीय आयोजन
28-Oct-2022 10:16 PM
राज्योत्सव पर होगा एक दिवसीय आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विकास प्रदर्शनी भी लगेगी

महासमुंद, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ इस साल 1 नवंबर को अपना 22 वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर  जिला मुख्यालय महासमुंद  के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय मिनी स्टेडियम में 01 नवम्बर को राज्योत्सव का एक दिवसीय आयोजन होगा।

राज्योत्सव का  आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्योत्सव पर जिला मुख्यालय के सभी सरकारी भवनों में रात्रि रोशनी होगी और बिजली के झालरों से सजाया जायेगा।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रमुखों से 29 अक्टूबर तक नाम देने कहा गया है। इसके साथ ही सरकारी योजना हितग्राही मूलक को कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा। 

राज्योत्सव 2022 में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां विकास की झलक दिखेगी। इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाये जाएंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्योत्सव के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, यातायात व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ.सफाई और सजावट आदि की व्यवस्था का दायित्व सौंपा है।


अन्य पोस्ट