महासमुन्द

गौ-माता की पूजा कर खिचड़ी खिलाने की परंपरा का उत्साह
28-Oct-2022 3:34 PM
गौ-माता की पूजा कर खिचड़ी खिलाने की परंपरा का उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर।
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।
घोषणा के अनुरूप जिला महासमुंद के विभिन्न गोठानों में गोवर्धन पूजा के दिन गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
गौ माता को महिला स्वसहायता समूह, गौठान समितियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने खिचड़ी खिलाकर पूजा अर्चना की। ग्रामीण बच्चें भी परिजन के साथ गोवर्धन पूजा में शामिल हुए।
गोवर्धन पूजा-गौठान दिवस महासमुंद सहित जिले के सभी विकासखंडों सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में आयोजित हुआ। बिरकोनी, कौंदकेरा, सिंघनपुर, खेमड़ा, बाराडोली, सकरी व टेमरी सहित गौठान में सरपंच, पशुधन विकास,कृषि विभाग, जनपद कार्यालय, गौठान समिति अध्यक्ष एवं सरपंच, पंचों की मौजूदगी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्जना के साथ शुरू हुआ।


अन्य पोस्ट