महासमुन्द

दीपावली में 45 जुआरी पकड़ाए, 30 हजार बरामद
28-Oct-2022 2:57 PM
दीपावली में 45 जुआरी पकड़ाए, 30 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर।
दीपावली अवसर पर जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए लगातार गस्त, पेट्रोंलिंग करते हुए अलग-अलग स्थानों में 45 जुआरी पकड़े और उनसे 30 हजार 720 रुपए बरामद किया।

इसके तहत थाना खल्लारी में कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 12 हजार 260 रुपए जप्त किया। इसी तरह थाना बसना में कुल 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 10 हजार 800 रुपए बरामद किया। थाना कोमाखान में कुल 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 1 हजार, 170 रुपए जप्त किया। थाना तुमगांव में कुल 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 1 हजार, 590 रुपए जप्त किया।

जानकारी अनुसार थाना पिथौरा में कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 2 हजार रुपए जप्त किया गया है। थाना सरायपाली में कुल 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 2 हजार, 600 रुपए जप्त किया गया। इस तरह दीपावली पर्व के दौरान कुल 12 प्रकरण धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर कुल 45 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके फड़ एवं पास से कुल नगदी रकम 30 हजार 720 रुपए एवं ताशपत्ती जप्त कर कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु.अधिकारी महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा की गई है।
 


अन्य पोस्ट