महासमुन्द

राज्य शालेय क्रिकेट स्पर्धा के लिए पीयूष-विधान का चयन
28-Oct-2022 2:40 PM
राज्य शालेय क्रिकेट स्पर्धा के लिए पीयूष-विधान का चयन

महासमुंद, 28 अक्टूबर। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारवीं का छात्र पीयूष चंद्राकर एवं कक्षा सातवीं के छात्र विधान तिवारी का चयन 22वीं राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तिल्दा में दिनांक 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इन दोनों छात्रों के चयन पर शाला के मैनेजर रेेव्ह.फादर जार्ज कवालम एवं प्राचार्य रेव्ह.फ ादर देवानंद बाघ सहित समस्त शाला परिवार हर्षित हुए एवं पीयूष एवं विधान दोनों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट