महासमुन्द

धान खरीदी की तैयारी में जुटे फड़ प्रभारी
28-Oct-2022 2:30 PM
धान खरीदी की तैयारी में जुटे फड़ प्रभारी

एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी  धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 28 अक्टूबर।
धान खरीदी के लिए मात्र 4 दिन शेष है, वहीं धान पंजीयन के लिए भी किसानों के पास 31 अक्टूबर तक का समय है, धान खरीदने प्रभारियों के द्वारा फंड़ की साफ सफाई बड़ी जोर-शोर से की जा रही है, तो वही किसान धान बेचने हजार दस, अनंदा कम दिनों में पकने वाले धान को बेचने की तैयारी में जुट गये हैं, इस बार किसानों का धान एक माह पूर्व से खरीदी कि जा रही है, जिससे किसानों को इसका फायदा मिलेगा, वही सीजन में गत वर्ष की तुलना में इस बार 19 दिन अतिरिक्त धान खरीदी की जाएगी।

इस बार धान बेचने किसानों को खरीदी केन्द्र खुलने का इंतजार करना नहीं पड़ेगा, विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1 माह पहले किसानों की धान कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी, आगामी 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी 31 जनवरी तक चलेगी, जहां एक ओर खरीदी प्रभारियों के द्वारा धान खरीदने पूरे फंड़ की साफ सफाई की जा रही है और पूरे फंड़ में लाईटिंग व्यवस्था कि जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर किसान कम दिनों में पकने वाली धान की कटाई कर खरीदी केंद्रों में बेचने धुप में सुखाया जा रहा है, हर वर्ष किसानों का धान 1 दिसंबर से खरीदी की जाती थी, जिससे किसानों को छोटी किस्म के धान को बेचने लंबे समय इंतजार करना पड़ता था, इस बीच धान को चूहों, चिडिया, मवेशियों से बचाना, किसी चुनौती से कम नहीं था, ज्यादा दिन धान को रखने से वजन में भी कमी आने का खतरा बना रहता था, कुल मिलाकर किसानों को लंबे समय तक धान रखने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन इस बार विगत वर्ष की तुलना में 1 माह पूर्व 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों को इन सभी झंझटों से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक नुकसान भी उठाना नहीं पड़ेगा।

इस बार भी किसानों को धान बेचने तीन टोकन ही जारी किया जाएगा, तीन टोकन में ही किसानों पूरे धान को बेंचना होगा, विगत वर्ष कि तुलना में किसानों को धान बेचने इस बार 19 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।
धान बेचने पंजीयन करवाने किसानों के पास मात्र 4 दिन शेष है, खाता विभाजन करने वाले,फौत पर व हिस्सेदारी पंजीयन करवाने वाले किसान 4 दिन में पंजीयन करवा लेते हैं तो उनके धान की खरीदी होगी, अगर पंजीयन करवाने में असफल हुए तो वे धान बेचने से वंचित हो जाएंगे। एक जानकारी ्रान राशि दी जायेगी।

26 उपार्जन केंद्रों में 974 नए किसानों ने करवाया धान पंजीयन
अभी तक के मिले आंकड़े के मुताबिक सरायपाली जिला सहकारी के 15 उपार्जन केंद्रों में 611 नये किसानों ने पंजीयन करवाया है,इस तरह पंजीकृत किसानों की संख्या बढक़र 16619 हो गई है,जबकि तोरेसिहा शाखा के 11 उपार्जन केंद्रों में 363 नऐ पंजीकृत किसानों की संख्या को मिलाकर 9798 पंजीकृत किसान हो गये हैं ।


अन्य पोस्ट