महासमुन्द
शराब बिक्री के करीब 7 से 8 लाख रुपये चोरी?
28-Oct-2022 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। महासमुंद जिले के भुरकोनी के देसी-अंग्रेजी शराब दुकान से शराब बिक्री के करीब 7 से 8 लाख रुपये चोरी होने की खबर मिली है। चूंकि यह खबर अभी अभी ब्रेक हुई है। इसलिये इस मामले में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
इस बारे में प्राथमिक जानकारी के साथ बुंदेली चौकी के थाना प्रभारी प्रकाश नागरची ने बताया कि भुरकोनी ग्राम के देसी-अंग्रेजी शराब दुकान से कल की बिक्री के 7-8 लाख रुपए चोरी होने की खबर मिली है। इसके बाद महासमुंद से आबकारी की टीम पहुंची है और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा। बहरहाल जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे