महासमुन्द

टीएलएम प्रतियोगिता में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल प्रथम
20-Oct-2022 2:40 PM
टीएलएम प्रतियोगिता में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अक्टूबर।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड महासमुंद के संकुल सोरिद में प्राथमिक शाला के शिक्षकों की कबाड़ से जुगाड़ भाषा व गणित आधारित टीएलएम प्रतियोगिता आयोजित हुई। सोरिद संकुल के अंतर्गत 7 प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शाला दलदली रोड द्वितीय स्थान पर रहा।          

गौरतलब है कि बच्चों को कैसे सरलता से सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से सिखाया जाये इस पर शिक्षकों ने टीएलएम बनाकर भाषा और गणित पर अपनी प्रस्तुतीकरण दी। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक शेख रशीद कुरैशी के द्वारा किया गया। संकुल प्रभारी प्राचार्य धरम सिंह महानंद ने बताया कि बच्चों को सरलता से टीएलएम के माध्यम से बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है। इसमें गणेश चंद्र गोहिल, नेहा सन्गतानी एवं कुण्तारकेश्वरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
 


अन्य पोस्ट