महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर। फॉच्र्यून नेत्रहीन हायर सेकेेंडरी स्कूल करमापटपर बागबाहरा खुर्द में सफेद छड़ी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी दृष्टि बाधित बच्चों को सफेद छड़ी लेकर मोबिलिटी (चलिष्णुता) प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संचालक निरंजन साहू ने बताया कि दृष्टि बाधित बच्चों के लिए संवेदनशील वातावरण को लेकर और उनके अधिकारों के प्रति सजग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे का प्रयास है।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य डॉ.विश्वनाथ पाणिग्रही ने ऑनलाइन जुडक़र निरंजन साहू के माध्यम से छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस विद्यालय में जो पारिवारिक वातावरण के साथ आत्मनिर्भर बनने तथा खेल कूद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवम प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्राचार्य निरंजन साहू एवम विद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहना की।
कार्यक्रम में संचालक निरंजन साहू, प्राचार्य रश्मि साहू,शिक्षक हुलसी साहू, पार्वती ठाकुर,भूमिका यादव, ललिता साहू, लक्ष्मी प्रिया साहू, वर्षा चक्रधारी, पुष्प लता पटेल, प्रीति यादव, अविनाश कौर,विकास कुमार साहू सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।