महासमुन्द

समस्याओं को ले कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण
19-Oct-2022 2:57 PM
समस्याओं को ले कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर।
ग्राम पंचायत बंदोरा व आश्रित केशलडीह, खीरसाली, केसलडीह व सुकुलबाय के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर किसान नेता असवंत तुषार साहू के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे। इस पर कलेक्टर ने समस्या दूर करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। 

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बंदोरा से खिरसाली पहुंच मार्ग एवं खिरसाली से केशलडीह, सुकुलबाय पहुंच मार्ग की सडक़ खराब है। बीच-बीच में सडक़ टूटा हुआ है, जिससे आने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। 
धान विक्रय करने में किसान मजदूर को कठिनाई होती है। लोगों ने खीरसाली में नया तालाब बनाने की भी मांग की है।

 


अन्य पोस्ट