महासमुन्द

पोषण बाड़ी योजना से किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई-विनोद
19-Oct-2022 2:47 PM
पोषण बाड़ी योजना से किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई-विनोद

महासमुंद, 19 अक्टूबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की पोषण बाड़ी योजना से किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई है।

प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पोषण बाड़ी विकास योजना चलाई जा रही है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है और उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। महासमुंद जिले में किसानों के घर के समीप 3922 बाडिय़ां चयनित की गई हैं। यहां स्थानीय जलवायु वातावरण पानी की उपलब्धता मिट्टी और मौसम के अनुरूप उन्नत किस्म की साग.सब्जियों, फल लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में पिछले दिनों संसदीय सचिव ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने संसदीय सचिव को बताया कि किसानों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों नीबू, आम, करोंदा, अमरूद, मुनगा, पपीता और कटहल आदि का वितरण किया गया है। इसमें बेहतर सफलता मिल रही है।


अन्य पोस्ट