महासमुन्द
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक को लेकर उत्साह
19-Oct-2022 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला सोरम व ग्राम पंचायत सोरम ने किया। इस प्रतियोगिता के तहत आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों प्रतियोगिताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
छत्तीसगढि़य़ा ओलंपिक के उदघाटन समारोह में अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत सोरम सरपंच संतोष जांगड़े,पंचायत सचिव समीर बंजारे,प्रधान पाठक निर्मल कुमार धु्रव, रेखराज देवांगन मौजूद थे। पंचायत स्तर पर आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में बच्चों व बड़ों ने फुगड़ी, गिल्ली डंडा, पित्तुल, संखलि, लंगड़ी,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, भौंरा, बांटी जैसे खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे