महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 17 अक्टूबर। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक महिला स्व सहायता समूहों द्वारा कार्यालयों का अपशिष्ट संग्रहण के लिए 3 आर कियोस्क ( रिड्यूस, रियुज रिसायकल ) की स्थापना एवं संचालन किया जाना है । जिसके तहत आज नगरपालिका, थाना,एसडीएम कार्यालय में अपशिष्ट कागज के कचरे को समूह द्वारा एकत्रित किया गया।उस कचरे की उपयोगिता को बताया गया। स्वच्छता अभियान 2.0 के माध्यम से आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर पालिका का कचरा स्व सहायता समूह को प्रदाय किया गया और समूह की महिलाओं को कचरे से बने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्थानीय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,थाना , पोस्ट ऑफिस कार्यालयों के अधिकारियों के द्वारा भी महिला स्व सहायता समूहों को अपशिष्ट कचरा प्रदाय किया गया एवं अपशिष्ट संग्रहण हेतु कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया । उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी उमेश कुमार साहू, थाना प्रभारी सिध्द्देश्वर प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के गिन मैनेजर पंकज चौधरी , स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक लखेसिंह बंजारे एवं मिशन क्लीन सिटी के महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे ।