महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17अक्टूबर। महासमुंद जिले में धर्मान्तरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की सामाजिक सद्भावना यात्रा 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुई। इसमें महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, संसदीय सचिव शकुंतला साहू,तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, इंद्रेश उपाध्याय भुनेश्वर साहू एवं कार्यक्रम के संयोजक दीपक ताराचंद साहू साहू, समाज के जिला अध्यक्ष धरम दास साहू, गौकरण साहू, आनंद साहू सहित सभी सामाजिक सदस्य( महिला/पुरुष) सद्भावना यात्रा में शामिल थे ।
सद्भावना यात्रा शामिल अतिथियों एवं रथ का महासमुंद नगर आगमन पर सर्व हिंदू समाज महासमुंद ने गणेश मंदिर बरोड़ा चौक महासमुंद में पटाखे एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
सर्व हिंदू समाज महासमुंद साहू समाज द्वारा धर्मांतरण की विषय को लेकर निकाली गई सद्भावना यात्रा वर्तमान समय में प्रमुख आवश्यकता बताते हुए पदयात्रा कर स्वागत कर पद यात्रा एवं आम सभा में शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम में सब हिंदू समाज के देवेंद्र दुबे, हुकुम चंद शर्मा, बिपिन बिहारी महंती, घनश्याम सोनी, भरत चन्द्राकर, अखिलेश लूनिया, अग्रज शर्मा, दिनेश रूपरेला, चेतन ठाकुर, सुरेंद्र महाराज, संजय यादव, रामेश्वर पांडे, सुमन शिंदे, जयंत यादव, प्रमोद साहू, हिमांशु तिवारी, कान्हा सतीश नामदेव, मोहन यादव, हेमंत तिवारी उक्त जानकारी धनेंद्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।