महासमुन्द
एचसी बागबाहरा में ओवरियन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
16-Oct-2022 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा बीते 10 माह से क्षेत्र की गर्भवतियों को काफी लाभ पहुंचा रहा है। पहले सीजेरियन और आपातकालीन डिलीवरी के लिए जिले सीएचसी से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। जहां अब तक 198 सीजेरियन डिलीवरी हो चुकी है। वहीं बीते 9 तारीख को एक मरीज का ओवरियन ट्यूमर निकालने संबंधी सफल ऑपरेशन भी हो चुका है।
मालूम हो कि सीएचसी बागबाहरा में 2021 तक सर्दी, खांसी, बुखार व नार्मल डिलीवरी जैसी सुविधाएं ही थी। इसके बाद 6 जनवरी को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.रेवेंद्र साहू की नियुक्ति के बाद सीजेरियन डिलीवरी की शरूआत हुई। सुविधाओं के बढऩे से क्षेत्र की गर्भवतियों को निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर भी नहीं होना पड़ रहा है और इससे लोगों को विश्वास भी बढ़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे