महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अक्टूबर। जिला मुख्यालय महासमुंद में संपन्न हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में ग्राम बलौदा निवासी अंकित भोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंकित भोई वर्तमान में शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में हिंदी के सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
नागरिकों के बीच कर्तव्य की भावना विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखंडों से सैकड़ों आवेदन गए थे जिनमें 12 प्रतियोगियों का चयनत किया गया था। अंत में उन 12 प्रतियोगियों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ। जिसमें अंकित ने बाजी मारी। निर्धारित 5 मिनट के भाषण में अंकित ने देश के प्रति कर्तव्यों का ध्यानाकर्षण कराते हुए नैतिक दायित्वों के निर्वहन की हिमायत की।
उक्त प्रतियोगिता में पिरदा महाविद्यालय से बतौर प्रतियोगी प्राणी शास्त्र की सहायक प्राध्यापक सपना प्रधान, अक्षय प्रधान, सुषमा भोई, नंदकिशोर साव एवं प्रयाग नंद भी शामिल हुए।
अंकित की इस सफलता पर उनके शोध निर्देशक डॉ.सुधीर शर्मा, अग्रणी महाविद्यालय महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्राचार्य डा. अनुसूईया अग्रवाल, मार्गदर्शक स्व.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के हिंदी के सहायक प्राध्यापक नंदकिशोर प्रधान, शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा के प्राचार्य बृजलाल पटेल सहित समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।