महासमुन्द
2 सडक़ हादसे में 3 घायल
15-Oct-2022 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 अक्टूबर। शुक्रवार को 2 सडक़ हादसे में 3 लोग घायल हो गए। आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है। बसना थाना क्षेत्र के एक मामले में ट्रक ने डायल 112 वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों को चोटें भी आई हैं।
बसना थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में ग्राम कोटनपाली निवासी तिलेश्वर नायक (30) बीते 9 अक्टूबर को बैंक के काम से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीयू 7103 से बसना गया हुआ था। बसना से वापस जाते समय एनएच 53 रोड ग्राम साल्हेतराई के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन के चालक ने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तिलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे