महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अक्टूबर। पीसीसी प्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर एक दिवसीय दौरे पर भंवरपुर पहुंचे। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। सर्वप्रथम पटेवा में कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव उपेंद्र त्रिपाठी के दो युवा पुत्रों के दुर्घटना में निधन होने पर उनके निवास स्थान जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। वहीं सांकरा पहुंचने पर श्री चन्द्राकर का चंद्रमणी सिदार के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया गया। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों से भेंट की।
इसी तरह उन्होंने बसना पहुंचकर कांग्रेस नेता चरणजीत छाबड़ा के निवास में वरिष्ठ कांग्रेसजनों मनमीत सलूजा, इश्तियाक खेरानी व चंद्रशेखर बाघ से मुलाकात की। भंवरपुर में में आलोक चंद्राकर ने कहा कि पीसीसी प्रतिनिधि भंवरपुर से निर्वाचित होने के बाद मैं आज आप सभी लोगों का कृतज्ञता ज्ञापित करने आया हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पुन: 2023 और 2024 के चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। उनके साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, आईटी सेल के लोकसभा अध्यक्ष जफर उल्ला खान, भंवरपुर के सरपंच प्रतीक देवांगन आदि थे।