महासमुन्द
पिथौरा, 14 अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश नामदेव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरएसएस द्वारा भाजपा सत्ता में कैसे आये, इसका चिंतन कर के ही प्रदेश से लौट गई। इन्हें प्रदेश के किसानों की समस्याओं की याद नहीं आई। प्रदेश के किसानों का धान खरीदी की मात्रा कम करने एवं प्रदेश के विकास हेतु छत्तीसगढ़ के हिस्से का जीएसटी केंद्र सरकार द्वारा रोके जाने की चर्चा तक नहीं की।
दिनेश नामदेव ने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहे और इन दिनों में सिर्फ छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने पर ही मंथन हुआ, पूरे शिविर में छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या पर कोई चिंतन नही हुआ और न ही छत्तीसगढ़ के अन्नदाता का धान जो केन्द्र की मोदी सरकार ने धान लेने में कटौती की है।
और छत्तीसगढ़ के प्रति सौतेला व्यवहार किया जाने की चर्चा ही हुई।
छत्तीसगढ़ के हिस्से का जीएसटी का राजस्व अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के भाई बहन की लिए बनने वाली नई कल्याणकारी योजना में देरी हो रही है और न ही गौमाता को दुर्घटनाओं से कैसे रोके, गौ धन को सुरक्षित और संरक्षित कैसे रखें, इस पर कोई चिंतन ही किया गया, उनका उद्देश्य सिर्फ भूपेश बघेल की छत्तीसगढिय़ा अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार बनाने में ज्यादा चिंतन किया,जबकि कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में , गोधन न्याय योजना, गोमूत्र खरीदी, रोका छेका, और गौठान के माध्यम से गोधन को सुरक्षित रखते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में लगे हैं , वैसे भी भारत गांवों का देश है जब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थनीय स्तर पर संपन्न नहीं होगी, छत्तीसगढ़ और भारत दोनों मजबूत नहीं होंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार की 70 प्रतिशत योजना ग्रामीण, किसान, मजदूरों से जुड़ी हुई है। इस बात का प्रमाण यह है कि हमारे गोधन, गोमूत्र, योजना की तारीफ बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री कर रहे हैं और अन्य बीजेपी शासित राज्य इस योजना को अपने राज्य में लागू कर रहे हंै। 15 साल से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार रही, परन्तु उन्होंने कभी भी इस तरह की योजना नहीं बनाई कि गौ माता की सेवा के साथ साथ उन्हें पालने और उन्हें देखभाल करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचे, ऐसी योजना सिर्फ वो बना सकते हैं जो गौ माता के लिए सच्ची भावना के साथ साथ उसे अमल भी कराएं, जो आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है।