महासमुन्द
मंगल भवन में संचालित हो रही है अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 14 अक्टूबर। फरियादियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के पुराने जर्जर भवन से छुटकारा मिल गया लेकिन नए भवन तक पहुंचने जर्जर पहुंच मार्ग पीछा नहीं छोड़ रही है न्याय पाने के लिए फरियादियों को जर्जर मार्ग में चलने की मजबूरी हो गई है, दरअसल सिविल कोर्ट नए स्थान मंगल भवन बस्ती सरायपाली पर विगत 5 सितम्बर से संचालित हो रही है और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तक जाने का मार्ग अत्यंत जर्जर होने पर न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
लंबे समय से अधिवक्ताओं की ओर से तहसील ऑफिस के समीप वर्षों से संचालित जर्जर युक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी ,आखिरकार उन्हें नगरपालिका के बस्ती सरायपाली में स्थित मंगल भवन में अस्थाई तौर पर संचालन की अनुमति नपा से मिल गई, अधिवक्ताओं, न्यायाधीश को तो न्याय दिलवाने नए भवन तो मिल गई,लेकिन वहां जाने का रास्ता अत्यंत जर्जर होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आज भी मात्र 50 मीटर दूरी को पार कर न्यायालय भवन जाने में परेशानी हो रही है, न्याय दिलवाने खुद अन्याय का सामना करते हुए कच्चा मिट्टी मार्ग से कीचड़ युक्त होकर फरियादी कोर्ट भवन पहुंच रहे हैं।
अधिवक्ताओं व न्यायाधीश को जर्जर भवन से छुटकारा मिल गया लेकिन जर्जर रोड पीछा नहीं छोड़ रही है,और उससे परेशानी बढ़ गई है, दो पहिया वाहन बस्ती सरायपाली पहुंच मार्ग से मंगल भवन कोर्ट तक कच्चा मार्ग में बड़ी सूझबूझ से पार करते हैं,अगर चालकों का ध्यान जरा सा मार्ग से भटका तो वे खेत में,कीचड़ में गिर सकते हैं।
तहसील ऑफिस के समीप कई वर्षो पुराना जर्जर भवन में सिविल कोर्ट संचालित हो रहा था, जिसे डिस्मेंटल करने व नये जगह पर सिविल कोर्ट संचालित करने अधिवक्ताओं की ओर से मांग की जा रही थी, आये दिन जर्जर सिविल कोर्ट भवन से प्लास्टर गिरने,बारिश में पानी टपकने,भवन में दरारें भी पड़ गए थी, न्याय करने व पाने वालों के खिलाफ किसी तरह के अन्याय ना हो व दुर्घटना से बचने नगरपालिका की नए भवन में सिविल कोर्ट संचालन की अनुमति मिली, मांग के लंबे अंतराल के बाद तो नए भवन सिविल कोर्ट संचालित हो रही है।
लेकिन नए पहुंच मार्ग ना मिलने से जर्जर मार्ग ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है, भवन बनने के बाद अभी तक उक्त भवन पहुंचने पक्की मार्ग का निर्माण न करने के कारण बरसात के दिनों में वैकल्पिक मार्ग के ऊपर से पानी बहती है, जिसे जगह-जगह कई गड्ढे बन चुके हैं और अक्सर दो पहिया चार पहिया वाहन भी कीचड़ युक्त मार्ग में फंस जाते है , अधिवक्ताओं फरियादियों की ओर से उक्त 50 मीटर पहुंच मार्ग को पक्की मार्ग बनाने की मांग भी उठने लगी है।