महासमुन्द

दीपावली की तैयारी में जुटे लोग, रंगाई-पुताई का कार्य जोरों पर
14-Oct-2022 2:50 PM
दीपावली की तैयारी में जुटे लोग,  रंगाई-पुताई का कार्य जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 14 अक्टूबर।
आगामी 24 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली है, दीपोत्सव को लेकर अंचल में विगत माह भर से लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई,साफ- सफाई कर रहे हैं, यही एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसे सभी वर्ग के लोग घर की साफ सफाई के साथ-साथ दीपोत्सव की खुशी में घरों की रंगाई-पुताई करते हैं, त्यौहार के बहाने घरों की सफाई भी हो जाती है, कोरोना काल के बाद इस वर्ष लोग धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाएंगे, मजदूरों के कमी और कलरों के रेट में बढ़ोतरी के चलते रंगाई-पुताई का कार्य भी काफी महंगा हो गया है। 

दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने इन दिनों सभी गली,मोहल्ले व गांव में लोगों को घरों के सामानों की सफाई करते,रंगाई-पुताई करवाते देखे जा सकते हैं, दीपावली की पूर्व खराब हुए सामानों निकालकर व घरों की सभी सामानों की सफाई कि जा रही है, वहीं दीवारों में भी रंगाई-पुताई कार्य जोरों से चल रहा है, मजदूरों की कमी,कलर के रेट में बढ़ोतरी के चलते पुताई भी महंगा हो गया है, 2 साल से पेंट करने वाले मजदूरों को काम नहीं मिल रहा था तो वे अन्य कार्य में जुट गए,काफी नुकसान भी उठाना पड़ा, कोरोना काल की समाप्ति के पश्चात रंगाई-पुताई करने वाले मजदूरों की कमी, व कलर के दामों में बढ़ोतरी के चलते लोगों को मनचाहे कलर वह पेंट करवाने 15 तीनों पुर्व से ही पेंटर व मजदूरों को बुक कराना पड़ रहा है, तब कहीं लोगों का घर मनचाहे कलर में पुताई हो रही है, वर्तमान में 2 कोड पुट्टी, एक कोड प्राइमर, दो कोड पेंट का प्रति फीट 6 रु. ली जा रही है। इसके अलावा केवल डिस्टेंपर व अन्य कलर की पुताई प्रति फिट एक रुपए, मनचाहे कलर में डिजाइन प्रति फीट 40 से 250 रुपये तक बढ़ गई, पेंटर द्वारा दीवाल में इस तरह के कलर पेंट किए जा रहे हैं कि हुबहू बाजार से लाये वॉलपेपर की तरह दीवाल में विभिन्न प्रकार के कलर,फूल व अन्य डिजाइन उकेरा जा रहा है, जिसमें पेंटर स्वयं के सामान से  पेंट का कार्य कर काम का दाम ले रहे हैं। 

चूना, सूर्यासेम की पुताई भी महंगा हो गया है, रोजी में 200 से 400, और फीट में प्रति फीट 1 की दर से पुताई का कार्य हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में लोगों को शहरों की अपेक्षा थोड़ा कम लागत लग रहा है, क्योंकि अधिकांश घरों में साधारण चुना व केवल डिस्टेंम्पर से ही पुताई का कार्य किया जाता है और ग्रामीण अंचल के मजदूरों को रोजी के आधार से कार्य लिये जाते है,लेकिन गांव में भी अगर पुट्टी,  डबल कोड डिस्टेंम्पर, पेंट करवाने वालों को शहर की तरह ही पोताई में खर्च आ रहा है, सबसे अधिक नए मकान बनाने वालों को रंगाई पुताई में काफी खर्च उठाना पड़ रहा है जबकि पूर्व में रंगाई पुताई हो चुके घरों में सिंगल कोड में पुताई करवाने में कम लागत लग रहा है। कुछ लोग तो मजदूरों की कमी के चलते स्वयं घर के रंगाई पुताई में जुट गए हैं।   दीपावली पर्व को लेकर त्योहार के माह भर पहले से ही पर्व को धूमधाम से मनाने तैयारियां शुरू हो जाती है, त्यौहार को लेकर लोग क्यों उत्सुक रहते हैं,इसके पीछे कुछ पौराणिक मान्यता है,कहा जाता है कि भगवान श्री राम,राक्षस राज रावण का वध कर दीपावली के दिन ही अयोध्या वापस लौटे थे,इसी कारण उसके आने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

 


अन्य पोस्ट