महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर। राजीव गांधी शिक्षा मिशन व रूम टू रीड के तत्वाधान में विकासखंड समन्वयक स्रोत केंद्र बागबाहरा में 30 चयनित शालाओं के पुस्तकालय प्रभारियों का प्रशिक्षण दिनांक 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक हुआ।
रूम टू रीड संस्था द्वारा बच्चों में पढऩे की कौशल व पढऩे की आदत विकसित करने विकासखंड के 30 शालाओं में पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है जिनमें पुस्तकालय प्रभारियों का पहले चरण में प्रशक्षिण विकासखंड समन्वयक केवल राम टंडन की उपस्थिति में हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित पुस्तकालय प्रभारियों द्वाराविभिन्न गतिविधियों जैसे मुखर वाचन, सहपठन, जोडिय़ों में पठन, स्वतंत्र पठन साथ ही पुस्तकालय की व्यवस्था गत जानकारी प्राप्त की। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता के रूप में रूम टू रीड के फेसिलिटेटर.अमित सामंत, जितेंद्र सोनबेर, एकलव्य, योगेश रहे। साथ ही रूम टू रीड राज्य कार्यालय से प्रदीप सिंह एवं गौतम सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।