महासमुन्द
पति-पत्नी ने की महिला से मारपीट
14-Oct-2022 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 अक्टूबर। पाईप बिछाने की बात को लेकर पति-पत्नी ने की महिला से मारपीट की है। थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में नल के पाईप बिछाने की बात को लेकर एक महिला से गाली गलौज कर डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
प्रार्थी बीना रात्रे ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह वह घर में थी। उसी समय राधेश्याम व उसकी पत्नी पूरतबाई ने नल के पाइप को हमारी जमीन में नहीं जाने देंगे कहकर कर मारने की धमकी दी। राधेश्याम ने प्रार्थिया को डंडा से मारा। जिससे उसके गले के पास चोट लगी। प्रार्थिया इलाज कराने के बाद पुलिस में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम रात्रे और पूरतबाई रात्रे पर धारा 294, 323, 34, व 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे