महासमुन्द

गांजा बरामद, एक बंदी
14-Oct-2022 2:12 PM
गांजा बरामद, एक बंदी

महासमुंद, 14 अक्टूबर। पुलिस ने 1 लाख 40 हजार का गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में 12 अक्टूबर को थानेदार रनसाय मिरी और साथियों ने कोमाखान चौखड़ी में आरोपी कुमार भारती उम्र 35 साल साकिन ग्राम पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर के कब्जे में 4 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद किया है। विधिवत कार्रवाई के बाद गवाहों की उपस्थिति में पंचनामें के बाद आरोपी को धारा 20 ख के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट