महासमुन्द
घास निकलवाने किसानों को करना पड़ रहा अतिरिक्त खर्च
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 13 अक्टूबर। खेतों में धान के साथ उगे घास पर निंदानाशक का असर नहीं हो रहा है, जिसे निकालने किसानों को मजदूर रखकर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, समय में दवा का छिडक़ाव न करने व कम दाम वाले हल्के नकली निंदानाशक दवाई का छिडक़ाव के चलते खेतों में उगे घास पर दवाई का असर नहीं हो रहा है।
समय के साथ साथ किसान सभी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, पूर्व में जहां खेत में उगे अनावश्यक घास को निकालने काफी मेहनत व खर्च करना पड़ता था, निंदा नाशक दवाई आ जाने से किसानों को खेत के घास को उखाडऩे से राहत मिल गई थी,लेकिन देखा देखी में कम रेट में नकली दवाई निकालकर किसानों की समस्या को नकली दवाई विक्रेताओं ने बढ़ा दी है।
नकली दवाई देकर लूटने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, नतीजन किसान अनावश्यक घास को मारने दवाई के लिए अलग खर्च कर रहे हैं, घास के नष्ट न होने पर उसे निकालने पुन: मजदूर लगाकर घास को करवाने का कार्य किसानों द्वारा किया जा रहा है, जिससे किसानों को डबल नुकसान उठाना पड़ा है।
नकली दवा बाजार में पैर पसार लेने से किसानों को असली नकली दवा फर्क भी नहीं पता चलता, नकली दवा को ही लेकर छिडक़ाव कर देते हैं जब दवा छिडक़ाव के बाद भी अनावश्यक घास नहीं मरने से किसानों को ठगे जाने का एहसास होता है, लेकिन किसान अपनी पीड़ा किसी को ना बताकर चुप बैठ जाते हैं।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि दवाई दुकानों को किराए की डिग्री से भी संचालित किया जा रहा हैं, कई ऐसे दुकान हैं, जो डिग्री धारी हैं, वह दवा बेचते नजर नहीं आते, उनके स्थान पर अन्य व्यक्ति दवाई बेचते हैं और जानकारी के अभाव में वे किसानों को जिस कीटनाशक दवाई की आवश्यकता होती है उसे न देकर अन्य कीटनाशक दवाई भी थमा देते हैं, जिसका धान पर भी बुरा असर पड़ता है साथ ही किसानों का धान की उपज व फसल भी प्रभावित होता है।
इस संबंध में ‘छत्तीसगढ़’ द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेडी मांझी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर नकली कीटनाशक दवाई दुकान के द्वारा दी गई है, तो किसान द्वारा बिल दिखाने, शिकायत करने पर जरूर कार्रवाई होगी,किसान द्वारा निंदा नाशक दवाई का छिडक़ाव करने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है। निंदा नाशक दवाई का छिडक़ाव करने के लिये खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी होना चाहिए, चौड़ा पत्ती,संकरा पत्ती का अलग-अलग दवाई आती है, दवाई का छिडक़ाव के बाद बारिश नहीं होना चाहिए, अगर इन सभी सावधानियां को न बरतने से घास दवा छिंडकांव के बाद भी नहीं मरता है।