महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के तत्वाधान में आयोजित सेक्टर स्तरीय फुटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में बीते 10 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रा. प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. रविन्द्रनाथ मिश्रा भूतपूर्व क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद थे। प्रभारी प्राचार्य ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग है, खेल से हम अनुशासित होते हैं। खेल भावना हमें अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविन्द्रनाथ मिश्रा ने खेल एवं खिलाडिय़ों से संबंधित अपने दीर्घकालीन अनुभव को साझा किया। उन्होंने आगे कहा कि खेल में जीत और हार दोनों से हम कुछ न कुछ सिखते है इसलिए समभाव से मन लगाकर खुशी से खेल में सम्मिलित होना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में बलौदाबाजार महासमुंद सेक्टर से कुल 11 महाविद्यालय-शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद, शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार, शासकीय महाविद्यालय कसडोल, शासकीय महाविद्यालय भाटापारा, शासकीय महाविद्यालय कोहका, शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़, शासकीय महाविद्यालय सराईपाली, शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा, सेन्चुरी सीमेंट महाविद्यालय बैकुण्ठ, रामचण्डी महाविद्यालय सराईपाली से 100 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
परिणाम-इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच शासकीय महाविद्यालय कसडोल एवं शासकीय महाविद्यालय सराईपाली के मध्य खेला गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय कसडोल ने 5-0 से जीत हासिल किया। खिलाडिय़ों के खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिय चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 18 अक्टूबर को शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश केंवट (व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निसदा), मुकेश श्रीवास्तव, ललित, दीपक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दिलीप कुमार लहरे (क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद), राजेश शर्मा, कपिल पेन्दरिया, मुकेश पेन्दरिया, राकेश जांगड़े, प्रदीप बंजारे, शुभम प्रधान, वैभव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।