महासमुन्द
महासमुंद,12 अक्टूबर। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा खोलने की तैयारी है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर सिरपुर क्षेत्र के किसानों को सौगात मिल सकेगी। नवीन शाखा खोलने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यालय के पत्र पर तुमगांव शाखा व आवश्यक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
संसदीय सचिव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा से चर्चा कर सिरपुर में बैंक की नई शाखा खोलने ध्यानाकर्षित कराया था। उन्होंने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण व सिरपुर के गांवों से तुमगांव शाखा तक अधिक दूरी होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धान उपार्जन व किसानों को अन्य शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने के लिए तुमगांव शाखा में काफ ी भीड़ लगती है। लिहाजा सिरपुर में बैंक की नई शाखा खोलने की जरूरत है।