महासमुन्द

बिजली ठेकेदार-सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज
12-Oct-2022 3:12 PM
बिजली ठेकेदार-सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद,12 अक्टूबर। विद्युत ठेकेदार व सुपरवाइजर के खिलाफ  सरायपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बोंदा निवासी गणेश राणा पिता वासुदेव राणा 48 ठेकेदार विवेक शर्मा व सुपरवाइजर कुलेश्वर पटेल के यहां के विद्युत विभाग में लाइन मैन का काम करता है।

2 जून को भी गणेश राणा काम कर रहा था। लेकिन ठेकेदार व सुपरवाइजर ने किसी प्रकार की सुरक्षा, हाथ ग्लोब उपलब्ध नहीं कराए थे। काम करने के दौरान विद्युत प्रवाह होने से अचानक करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। इससे उसे चोटें आईं और हड्डी फ्रेक्चर हो गई। प्रार्थी ने  इसकी शिकायत की थी, जिस पर घटना घटित होना पाया गया। ठेकेदार सरायपाली निवासी विवेक शर्मा व सुपरवाइजर कुलेश्वर पटेल के विरुद्ध  मामला दर्ज किया गया है।
 


अन्य पोस्ट