महासमुन्द

आज न्यायालयीन कार्य नहीं कर रहे अधिवक्ता
12-Oct-2022 2:49 PM
आज न्यायालयीन कार्य नहीं कर रहे अधिवक्ता

महासमुंद, 12 अक्टूबर। महासमुंद जिला अभिभाषक संघ बुधवार को न्यायालयीन कार्य नहीं कर रहे हैं। इस आशय की सूचना संघ द्वारा जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। संघ के सचिव नूतन साहू ने बताया है कि जबलपुर उच्च न्यायालय में एक न्यायमूर्ति ने अधिवक्ता साथी अनुराग साहू के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया जिससे क्षुब्ध होकर अधिवक्ता अनुराग साहू ने आत्मघाती क दम उठा लिया। अत: अधिवक्ता साथी के परिजनों को संवेदना व्यक्त करने व आवश्यक कार्यवाही के लिए आज न्यायालीयन कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट