महासमुन्द

राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम कल होगी रवाना
11-Oct-2022 3:44 PM
राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम कल होगी रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अक्टूबर।
राज्य स्तरीय जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में अभिषेक का चयन किया गया था जिसका प्रशिक्षण शिविर 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पंत स्टेडियम सेक्टर 01 भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित किया गया।
जिसमें 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन एवम् खेल कौशल के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के लिए 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया हैं, जिसमें महासमुंद जिले से अभिषेक अंबिलकर पिता जयंत राव अंबिलकर का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। 72 वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भीलवाड़ा राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान के लिए टीम कल शाम रवाना होगी। अभिषेक के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष सोनी, मनीष श्रीवास्तव, किरण महाडीक, सचिव विवेक मंडल, हिरेंद्र सोनी,कोषाध्यक्ष पुरन साहू, शुभम तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, सुभाष मंडल, निखिल चंद्राकर, आकाश सोनी, विकास सोनी, राहुल रंजन, लालू सोनवानी, अजय सिन्हा, वैभव श्रीवास्तव, गतिल पटेल, सुमित कोसरे, भास्कर, नेहा दीवान, हेमा साहू, खुशबू साहू, दिव्या रंगारी, तारिणी साहू,  योजना रंगारी, संगीता लोधी, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ, आशीष, शशांक, सुनीता अंबिलकर, वैष्णवी अंबिलकर ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट