महासमुन्द

सशिमं में तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव, 17 विद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे
11-Oct-2022 2:05 PM
सशिमं में तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव, 17 विद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे


महासमुंद,11 अक्टूबर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में राजिम विभाग के तीन जिले महासमुंद, धमतरी व गरियाबंद के 19 विद्यालयों में से 17 विद्यालय के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध लेखन, एकल अभिनय, शास्त्रीय नृत्य, तबला वादन, प्रश्न मंच, स्वरचित कविता, वंदे मातरम गायन, भजन, गीता पाठ, मानस प्रथमाक्षरी व तात्कालिक भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के जुड़ावन सिंह ठाकुर शामिल हुए। अध्यक्षता डीईओ सौरीन चंद्रसेन ने की। विशेष अतिथि के तौर पर समग्र शिक्षा के सहायक संचालक हिमांशु भारती, घनश्याम सोनी, भूपेंद्र राठौर, राजेश लुनिया, संध्या शर्मा शामिल हुए।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुड़ावन ठाकुर ने कहा कि इस संस्कृति महोत्सव के माध्यम से हम सनातन संस्कृति में आध्यात्मिकता के भाव जागृत कर सकते हैं। 

अपने छत्तीसगढ़ में 2000 नगरी विद्यालय हैं। जहां अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिएए विद्या भारती द्वारा भैया-बहनों में कला को जागृत करने के लिए ऐसे संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

डीईओ एस चंद्रसेन ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। बच्चों में जो कला है उसे उभारने के लिए एनसीसीए एनएसएसए स्काउट गाइड द्वारा व ऐसे ही संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाता है। अगर किसी में अच्छी आदत है तो उसे सभी बच्चे उस गुणों को अपने जीवन में अपनाते हैं। व्यक्ति को हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए। जहां से जो भी विद्या मिले उससे हमें शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। इस दौरान प्राचार्य राजश्री ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी कामता प्रसाद साहू, हेमंत महाडिक, प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर, बौधिक प्रभारी बलराम सेन, पवन निर्मलकर व ललित कुमार सिन्हा के साथ अन्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट