महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 अक्टूबर। भिथिडीह से कोचर्रा छिबर्रा पहुच मार्ग मुराई धोवा नाला में पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।अब इस क्षेत्रवासियों के लिए कसडोल बलौदाबाजार एवम बिलासपुर के लिए सीधा मार्ग प्रारम्भ हो जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के महामंत्री देवनारायण तिवारी ने बताया कि भिथिडीह कोचर्रा छिबर्रा कोकोभाठा राजडेरा जमहर के लोगो का आवागमन की समस्या को देखते हुए एव उनकी वर्षो की मांग को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के अथक प्रयास से आखिर भिथिडीह से कोचर्रा छिबर्रा को जोडऩे वाले मुराई धोवा नाला में चार करोड़ सन्तानबे लाख चालीस हजार रुपये की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल गई तिवारी ने यह भी बताया कि इस पुलिया निर्माण से क्षेत्र के लोगो को बिलासपुर बलौदा बाजार कसडोल आने जाने में जो समस्या थी वह दूर होगी इस पुलिया निर्माण की स्वीकृति की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है वही क्षेत्र के लोगो का कहना है कि ये हमारे क्षेत्र के लोगो के लिए विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिह का हमारे लिए दशहरा दीपावली की सौगात है वही क्षेत्र के लोगो ने धन्यवाद एवंआभार ब्यक्त करते हुए कहा कि हम क्षेत्र वासी हमेशा विधयाक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के आभारी रहेंगे।
जिनमे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत भिथिडीह सरपंच सुनीता शैलेन्द्र डड़सेना ,टेकराम निर्मलकर सह सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा(छिबर्रा) ,तेजराम दिवान, रामप्रसाद यादव, फागुलाल दिवान,शत्रुघन सिन्हा छिबर्रा चमार राय ठाकुर जमहर ,बसंत ध्रुव कोकोभाठा ने आभार व्यक्त किया!