महासमुन्द

वादा पूरा, जिले के 10 टॉपरों ने हेलीकॉप्टर में यात्रा की
09-Oct-2022 3:24 PM
वादा पूरा, जिले के 10 टॉपरों ने हेलीकॉप्टर में यात्रा की

महासमुंद, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों से जो वादा किया था वो कल शनिवार को पूरा हो गया। उन्होंने हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल की परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में यात्रा कराने का वादा किया था। इस वादे के अनुसार जिले के 10 टॉपरों ने हेलीकॉप्टर में आनंदमयी यात्रा की। वहीं यात्रा करने के बाद उनमें 10 वीं के छात्र-छात्राओं ने कहा कि आने वाले सालों में फिर हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा में फिर से टॉप करेंगे।

महासमुंद जिले से जॉय राइड में जिन विद्यार्थियों ने  हेलीकाप्टर की सैर की उनमें मिनाक्षी प्रधान केजी कान्वेंट स्कूल, नैंसी पटेल एकलव्य इंग्लिश स्कूल, शुभम निषाद नव जीवन मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, पूजा सिन्हा- गड़बेड़ा, भवानी पटेल- मोहदा, हिमांशु तिवारी - महासमुंद , ममता नर्मदा- सरायपाली, महक अग्रवाल-सरायपाली, प्राची भोई- अर्जुडा, कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जिनेन्द्र बरिहा शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट