महासमुन्द
सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर
07-Oct-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 अक्टूबर। आज प्रात: साढे 9 बजे तुमगांव थाना अंतर्गत छछान पहाड़ी के पास सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है।
राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार युवक घायल अवस्था में बीच सडक़ पर डिवाइडर किनारे बेहोश पड़ा था। उसके सिर में चोट के गहरे निशान हैं। राहगीरों ने 108 को सूचना देकर उसे तुमगांव अस्पताल भेजा है। समाचार लिखते तक सुबह के साढ़े 10 बजे हैं और घायल युवक की पहचना नहीं हो पाई है। तुमगांव अस्पताल में उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे