महासमुन्द
बाइक की ठोकर, घायल
30-Sep-2022 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 सितम्बर। सरायपाली के ग्राम पलसापाली निवासी मनोज पटेल को बाइक के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है कि मनोज पटेल सडक़ किनारे बैठा हुआ था। तभी बाइक चालक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मनोज पटेल गांव के दर्री तालाब सिंघोडा मार्ग रोड किनारे अपने साथी के साथ बैठा था।
रात 8.30 बजे बाइक सीजी 06 जीएस 4593 के चालक हेमलाल बरिहा ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे मनोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे