महासमुन्द
नारी शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक
27-Sep-2022 5:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 सितम्बर। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को 08 मार्च 2023 को सम्मान प्रदान किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पुरस्कार हेतु नामांकन, आवेदन ऑनलाईनमाध्यम से कर सकते हैं। उक्त आवेदन ऑनलाईन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक हैं। इच्छुक व पात्र व्यक्ति उक्त पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे