महासमुन्द

गायत्री परिवार द्वारा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
26-Sep-2022 7:52 PM
गायत्री परिवार द्वारा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 सितम्बर। पितृ पक्ष में मृत आत्माओं की शांति और सद्गति के लिए गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम पूरे पक्ष भर प्रतिदिन संचालित किया गया जिसमें नगर एवं आसपास के हजारों परिजनों ने उपस्थित होकर अपने-अपने परिवार के दिवंगत आत्माओं को श्राद्ध तर्पण किया। रविवार को पितृ अमावस्या के दिन अंतिम श्राद्ध तर्पण के लिए लगभग 50 लोगों की उपस्थिति रही। तर्पण के बाद सभी दिवंगत आत्माओं के नाम से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की व्यवस्था भी किया गया। भोजन प्रसाद के भंडारा में सभी लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में हीरा लाल साहू, अमर साहू, जगमोहन साहू, धनवंतरी सिन्हा, मनहरण साहू, परसराम चौहान, शांतूलाल साहू, राजकुमार गुप्ता, रिखी राम साहू, धनीराम साहू, वेदराम एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।

गायत्री मंदिर के समन्वयक एवं श्राद्ध तर्पण के पुरोहित बोध राम साहू ने बताया कि पितृपक्ष, दिव्य आत्माओं का पर्व है। उनकी शांति और सद्गति के लिए मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया जाता है। जिससे उनको अपनी योनि से मुक्ति मिलती है और उन आत्माओं की कृपा एवं अनुदान परिवार वालों पर बरसता है। दिव्य आत्मा सूक्ष्म रूप में अपने परिवार के लोगों को कष्ट से बचाते हैं, उनका सहयोग करते रहते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भाव रखते हुए उनका सम्मान करना चाहिए।


अन्य पोस्ट