महासमुन्द
गरियाबंद क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लौटे तीन दंतैल कोना पहाड़ी के आसपास
22-Sep-2022 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 सितम्बर। गरियाबंद क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लौटे तीन दंतैल कोना के पहाड़ी के आसपास है। ये तीनों दंतैल पर वन अमला नजर बनाए हुए हंै। वहीं ग्रामीणों को पल-पल की खबर भी दे रहे हैं।
रेंजर टीआर सिन्हा का कहना है कि तीन दंतैल कोना की पहाड़ी पर है। ये रात 11 बजे पहाड़ी से जंगल की आते हंै और अल सुबह 4 बजते ही वापस पहाड़ी की ओर चढ़ जाते हैं।
वहीं डिप्टी रेंजर रुपेश कन्नौजे ने बताया कि जो दंतैल बार की ओर घूम रहा था, वो जिले के अचानकपुर गांव के आसपास घूम रहा है। गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये दंतैल इस क्षेत्र में प्रतिदिन विचरण करते आता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे