महासमुन्द
लहलहाते फसल छोडक़र विदा हो रहा मानसून
22-Sep-2022 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 सितम्बर। मानसून की विदाई राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम से विदाई का दौर शुरू हो गया है। महासमुंद सहित सभी ब्लॉकों में हल्की व रुक-रुककर बारिश हो रही है। ओडिशा तक पहुंचा निम्ब दाब का क्षेत्र छग की ओर बढ़ रहा है। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। दोपहर में आधे घंटे तक बारिश हुई। वहीं काले बादल शाम तक छाए हुए थे। यह स्थिति पिछले तीन दिनों से जारी है। इस बारिश से किसानों को काफ ी राहत मिली है।
खासकर फसल के लिए पानी को लेकर चिंतित किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों को इस बार अच्छी उपज की संभावना दिखाई दे रही है। किसानों के फसल को समय-समय पर पानी मिला है। लगातार बारिश और गंगरेल के बाद निसदा डेम से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर से महानदी जलमग्न हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे