महासमुन्द

इस साल महज 8 महीने में 319 सडक़ हादसे, 191 की मौत
20-Sep-2022 3:08 PM
इस साल महज 8 महीने में 319 सडक़ हादसे, 191 की मौत

गतवर्ष साल भर में 310 सडक़ दुर्घटनाओं में 172 की लोगों की मौत हुई थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 सितम्बर।
जिले में पिछले वर्ष हुए सडक़ हादसे और इस वर्ष हुए सडक़ हादसों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष आठ माह में  सडक़ हादसे काफी बढ़े हैं आरै इनमें जान गंवाने वालों की संख्या अधिक है। हालांकि इन हादसों में पिछले वर्ष की अपेक्षा घायलों की संख्या कम  है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 2021 में साल भर में 310 सडक़ हादसे हुए। इनमें 172 लोगों ने जान गंवाई थी।

जबकि इस वर्ष जनवरी से अगस्त माह तक महज 8 माह के भीतर 319 सडक़ हादसे हुए हैं और 191 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जान गंवाने  वाले ज्यादातर बाइक चालक और सवार हैंं। पुलिस के अनुसार अधिकांश हादसे वाहन चालकों की अपनी गलतियों के कारण हुए हैं।

गौरतलब है कि पहले सडक़ हादसों की मुख्य वजह सडक़ पर बने जानलेवा गड्ढों को माना जाता था। लेकिन अब जिले में ऐसी स्थिति  नहीं के बराबर है। इसके बाद भी हादसे बढऩेे की वजह अब सपाट सडक़ें और घुमावदार मोड़ हैं। सपाट सडक़ों की वजह से बाइक ही नहीं, बल्कि चारपहिया और मालवाहक चालकों का भी स्पीड पर कंट्रोल नहीं रह गया है। वे घुमावदार मोड़ और क्रासिंग पर भी तेज वाहन चलाते हैं इससे अन्य उनकी चपेट में आ जाते हैं या वे स्वयं ही हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिले में इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही बसना थाना क्षेत्र में अपनी बहन को बस बिठाकर सडक़ पार कर रहे युवक को एक कार चालक ने रौंद दिया थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी तरह तुमगंाव थाना क्षेत्र में ड्यूटी से वापस लौट रहे खल्लारी थाने में पदस्थ एएसआई को अज्ञात कार चालक ने ठोकर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और रायपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
 


अन्य पोस्ट