महासमुन्द

निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भाजपाइयों ने किया निरीक्षण
20-Sep-2022 3:04 PM
निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भाजपाइयों ने किया निरीक्षण

महासमुंद, 20 सितम्बर। रेल्वे क्रांसिग अंबेडकर चौक पर निमार्णधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा ने किया। उन्होंने इसके बाद विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बुद्ध विहार का क्षेत्र बरसात में पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। यहां पानी निकासी के लिए बनी नालियां महज तीन फिट और टेढी़-मेढी़ है। इस नाली को उचित तरीके से बनाई जाए। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में बुद्ध विहार क्षेत्र में बरसाती बारिश का पानी तबाही ला सकता है। निरीक्षण के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, भाजपा अनु.जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनीधि पवन साहू, अरविंद प्रहरे, भाजपा शहर मण्डल कोषाध्यक्ष हनीष बग्गा,सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नईम खान, विक्की गुरूदत्ता, निराश्रित संघ जिला अध्यक्ष जगन्नाथ छुरा, युनुश कुरैशी, चन्द्रशेखर बेलदार, सुरेन्द्र दास महाराज, डोमार ताण्डी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट