महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 सितम्बर। रेप के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सरायपाली में 14 दिसंबर 2021 को प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गयाहै। अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 469-21 धारा 363 भादवि कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान थाना सरायपाली प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने 18 सितंबर 2022 को ग्राम कोटवार से सूचना पाकर अपने सिपाहियों को ग्राम भिखापाली रवाना किया। वहां आरोपी के घर को चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से पीडि़ता को बरामद किया। आरोपी का नाम
सहदेव टंडन (21) भीखापाली है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर भगाकर लेकर वह युवती को भगा ले आया और पत्नी की तरह उसे साथ रखा था। आरोपी के खिलाफ़ धारा 366,376,2 आईपीसी4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को
गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर महिला प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता,आरक्षक अनंत गेड्रे महिला आरक्षक चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।