महासमुन्द

मध्यान्ह भोजन वितरण कार्य के भुगतान में देरी, कलेक्टर को ज्ञापन
17-Sep-2022 4:45 PM
मध्यान्ह भोजन वितरण कार्य के भुगतान में देरी, कलेक्टर को ज्ञापन

महासमुंद,17 सितम्बर। जिले के शहरी क्षेत्र सहित जिले भर में मध्यान्ह भोजन बनाकर स्कूली बच्चों की भूख मिटाने वाली महिला समूहों की सदस्य भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्ज तले दबी हैं। महिला समिति की सदस्यों ने मध्यान्ह भोजन वितरण कार्य के भुगतान में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

आवेदन सौंपते वक्त पार्षद मीना वर्मा, लता यादव,सीता डोंडेकर, जैतूननिशा, सोहागााई, सावित्री, चंपा, कुमारी, राधा, रेवती,लक्ष्मी,जानकी,टेवन मन्नाडे सहित बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट