महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 17 सितंबर। शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई थी । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय उपाध्यक्ष जयंत कुमार बारिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल पटेल जिला अध्यक्ष एवं सविता साहू जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ की उपस्थिति रही।बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसमें प्रमुख रुप से पिछले हड़ताल की समीक्षा,महासंघ के रणनीति और उसके विस्तार,विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई।सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संघ के विकास के लिए अपने अपने विचार रखे, बैठक में मुख्य रूप से हेमंत कुमार चौधरी ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष ,अजय कुमार आर्य उपाध्यक्ष, करुणा साहू कोषाध्यक्ष,लिंगराज देवांगन सह सचिव ,देव प्रसाद चौहान, छबीलाल पटेल, श्रीपाल सिंह बंजारे,पूर्णचंद्र भोई आदि उपस्थित थे।