महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 सितम्बर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने महासमुंद के छात्र नेता शाहबाज राजवानी को एक बार पुन: महासमुंद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर श्री राजवानी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा है कि जो जवाबदारी प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने मुझे दी है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। महासमुंद जिले में छात्रों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर छात्रों की समस्याओंका निराकरण करने के लिए एनएसयूआई पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।
जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि छात्र हित में कार्य करना उनकीप्राथमिकता है और वे इसके लिए पूरी गंभीरता से कार्य करते रहेंगे। राजवानी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर छात्रों में हर्ष का माहौल है। कल स्थानीय नेहरू चौक में छात्र नेताओं ने आतिशबाजी कर शाहबाज राजवानी का स्वागत किया जिसमें विशेष रूप से पार्षद व सभापति निखिलकांत साहू, शुभम चंद्राकर, तेजा साहू, वासु मिश्रा, कान्हा प्रधान, सितेश साहू, अब्दुल सुफि यान, आशीष सिक्का, आशीष चंद्राकर, आकाश ठाकुर, आयुष घोसले, दीपक साहू, रामू साहू, मार्शल कश्यप, होली साहू, शुभम पांडे, पुष्कर साहू, सूरज महंती, टेकराम साहू आदि लोग उपस्थित थे।