महासमुन्द

सतनामी समाज कार्यालय के लिए संसदीय सचिव देंगे 5 लाख
17-Sep-2022 3:33 PM
 सतनामी समाज कार्यालय के लिए संसदीय सचिव देंगे 5 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 सितम्बर।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का महासमुंद शहर में कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। कल शुक्रवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर ससंदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने साल श्रीफल भेंट कर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया।

कल शुक्रवार को जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एसआर बंजारे, कुलंजन सोनटके, नूतन कुर्रे, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, विजय बंजारे बागबाहरा, दिनेश बंजारे, चित्रकुमार भारती, सत्यभान जेंड्रे, घनश्याम जांगड़े, दिनेश मिर्चे, सचिन गायकवाड़, रविंद्र कुमार आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि क्षेत्र में सतनामी समाज बड़ा समाज है। इसके सामाजिक बैठकों और अन्य कार्यों के लिए प्रतिमाह व समय-समय पर बैठकें होती रहती हैं। शहर में समाज के पास कोई कार्यालय भवन नहीं है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर उन्होंने राशि की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का साल श्रीफ ल भेंटकर आभार जताया।

 


अन्य पोस्ट