महासमुन्द

बिजली चोरी, काटा लाइन
17-Sep-2022 3:31 PM
बिजली चोरी, काटा लाइन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 17 सितंबर ।
   विद्युत विभाग द्वारा अब पुन: अवैध कनेक्शन लेने वाले का कनेक्शन विच्छेदन व बड़े बकायेदारों की धुआंधार वसूली की जा रही है, अवैध बुकिंग करने वालों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दिया है, 8 अवैध हुकिंग वालों का कनेक्शन विच्छेदन के साथ-साथ 1,11,337 फाइन भी किया गया है। 
 विद्युत विभाग से मिली जानकारी अनुसार संभाग में विगत 9 सितम्बर से लगातार संयुक्त चेकिंग की कार्यवाही जारी है।इसके अंतर्गत सतर्कता महासमुंद की टीम के साथ कुल 6 अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम संयुक्त रूप से वितरण केन्द्रों में आकस्मिक जांच की कार्यवाही कर रहीं हैं। छुईपाली

वितरण केन्द्र के अंतर्गत 2 दिनों में 78 पंप के अवैध कनेक्शन पकड़े गए।इससे अवैध पंप कनेक्शनधारियों में हडक़ंप मच गया है,और 4 दिनों में 132 लोगों द्वारा स्थल पर ही अस्थाई कनेक्शन भी लिया गया है।विगत 13 सितम्बर को सरायपाली शहर में 6 टीमों द्वारा सघन जांच एवम बकाया राशि वसूली का अभियान चलाया गया जिसमें 7 बिजली चोरी के प्रकरण बनाए गए,3 कनेक्शन में उपभोक्ताओं द्वारा कटी हुई लाइन को अवैध रूप से जोड़ा पाया गया इन सब पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 तथा 138के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,जिसकी सूचना थाने में प्रकरण सहित दी जा गई है।

विगत दो दिनों से गढफ़ुलझर क्षेत्र में 6 टीमों द्वारा सघन जांच की गयी,100 से अधिक अवैध पंप पकड़े गए हैं जिनपर कार्यवाही जारी है।सघन जांच तथा बकाया राशि की वसूली की संयुक्त कार्यवाही आकस्मिक एवं सतत रूप सेजारी रहेगी। 

विद्युत विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है की वे वैध अस्थाई कनेक्शन लेकर ही पंप चलाएं,कानूनी कार्यवाही एवम दुर्घटनाओं से,विद्युत देयकों का समय से भुगतान कर अधिभार एवं विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें।

 


अन्य पोस्ट