महासमुन्द

15 किलो गांजा परिवहन करते 3 हिरासत में
16-Sep-2022 4:24 PM
15 किलो गांजा परिवहन करते 3 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता
महासमुंद, 16 सितम्बर।
बसना पुलिस ने बुधवार को अवैध गांजा तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से 15 किलो गांजा की तस्करी सीजी पासिंग नंबर की कार से कर रहे थे। बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पलसापाली बैरियर पदमपुर रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग बुधवार को की जा रही थी कि तभी ओडिशा-पदमपुर रोड की तरफ  से एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार में तीन व्यक्ति सवार थे। कार को रोककर पूछताछ करने के बाद संदेह होने पर तलाशी ली गई, जिसमें कार की डिक्की में पीले रंग की बोरी में 15 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय उर्फ  चक्रधर यादव उम्र 25 साल, दीक्षा नगर गुढय़िारी रायपुर, संदीप साहू उम्र 22 साल, बेरला बोहारडीह जिला बेमेतरा और विकास देशमुख उम्र 24 साल, चुकाभ_ी रोड गुढय़िारी शामिल हंै। आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती 3 लाख, कार, मोबाइल व नकदी जब्त की गई।

 


अन्य पोस्ट