महासमुन्द

नागपुर से ट्यूलिप के पौधे बेचने पहुंचे, सौ रुपए में पांच के हिसाब से खरीदा
16-Sep-2022 4:01 PM
नागपुर से ट्यूलिप के पौधे बेचने पहुंचे, सौ रुपए में पांच के हिसाब से खरीदा

महासमुंद, 16 सितंबर। कल दोपहर बाद से देर रात तक महासमुंद शहर में सडक़ किनारे रंग बिरंगे ट्यूलिप के पौधे बिकते रहे। दो किलोमीटर दूर तक हर 8-10 गजब के अंतराल में सडक़ के दोनों ओर इसे रख दिया गया था। हर टोकरी के पास एक औरत या बच्ची बैठी हुई मिली। ये नागपुर से ट्यूलिप के पौधे बेचने पहुंचे थे। जिसने भी देखा सौ रुपए में पांच के हिसाब से खरीदा।

ज्ञात हो कि ट्यूलिप वसंत ऋ तु में फूलनेवाला पौधा है। ट्यूलिप  के नैसर्गिक वासस्थानों में एशिया माइनर, अफगानिस्तान, कश्मीर से कुमाऊँ तक के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी ईरान, टर्की, चीन, जापान, साइबीरिया तथा भूमध्य सागर के निकटवर्ती देश विशेषतया उल्लेखनीय हैं।
 


अन्य पोस्ट